साल के पहले दिन लगा बड़ा झटका, ₹25 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट

LPG Price Hike : साल के पहले दिन लगा बड़ा झटका, ₹25 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट

साल के पहले दिन लगा बड़ा झटका, ₹25 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नए साल की शुरू होते ही देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। आज यानी कि 1 जनवरी 2023 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। नए रेट की सूची जारी हो चुकी है। देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट बढ़ गए हैं, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर का रेट पुराने ही हैं। यानी कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। भारत के अलग-अलग महानगरों में अलग-अलग रेट तय की गई हैं।

जानिए नए रेट 
मिली रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,769 तक पहुंच गई है। मुंबई में 1,721 रुपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1,870 है। इसके अलावा चेन्नई में 1,917 रुपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर पर कोई रेट नहीं बढ़े हैं। यानी कि घरेलू गैस सिलेंडर पुराने रेट में ही मिलेंगे। अगर वर्ष 2022 की बात की जाए तो पूरे साल में घरेलू गैस सिलेंडर पर 153.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस समय दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपए है।

एक नजर इन पर भी
नोएडा में आज पेट्रोल के रेट - ₹96.79
नोएडा में आज डीजल के रेट - 89.76
नोएडा में आज सीएनजी के रेट - 81.17/Kg
नोएडा में आज एलपीजी के रेट - 1,050.50/Kg

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.