अपने इतिहास में दूसरी बार रोका जाएगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, जानिए पहली बार कब रुका था

Noida Twin Tower Demolition : अपने इतिहास में दूसरी बार रोका जाएगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, जानिए पहली बार कब रुका था

अपने इतिहास में दूसरी बार रोका जाएगा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, जानिए पहली बार कब रुका था

Tricity Today | Supertech Twin Tower

Supertech Twin Tower Demolition :  सुपरटेक बिल्डर के अवैध ट्विन टावर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रविवार की दोपहर बाद 2:30 बजे ब्लास्ट के जरिए गिरा दिए जाएंगे। अब केवल कुछ घंटों का वक्त बाकी बचा है। नोएडा एक्सप्रेसवे को कल यानि रविवार को 2:15 बजे बंद कर दिया जाएगा और 2:45 पर दोबारा शुरू होगा। इन 30 मिनट के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात की पूरी तरह पाबंदी रहेगी। आपको बता दें कि नोएडा एक्सप्रेसवे के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब इसे रोका जाएगा। इससे पहले साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए एक्सप्रेसवे को रोका गया था। तब साइकिलिंग टाइम इवेंट का आयोजन इस पर हुआ था।

पहली बार 13 अक्टूबर 2010 को रोका गया था एक्सप्रेसवे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे छह लेन का है, जो 24.53 किमी लंबा है। यह साल 2002 में शुरू हुआ था। इसे बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तब 400 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अक्टूबर 2010 में दिल्ली-एनसीआर ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। 13 अक्टूबर 2010 को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर साइकलिंग का टाइम ट्रायल इवेंट हुआ था। उस दिन एक्सप्रेसवे पर पहली बार यातायात को पूरी तरह 10 घंटों के लिए रोका गया था। अब 28 अगस्त को दूसरी बार एक्सप्रेसवे रोका जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के प्रधान महाप्रबन्धक राजीव त्यागी ने बताया कि एक्सप्रेसवे को 2:15 बजे बंद कर दिया जाएगा और 2:45 पर दोबारा शुरू होगा। इन 30 मिनट के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात की पाबंदी रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.