हरित किसान कल्याण समिति ने शहर में लगाए 5 हजार पौधे

नोएडा : हरित किसान कल्याण समिति ने शहर में लगाए 5 हजार पौधे

हरित किसान कल्याण समिति ने शहर में लगाए 5 हजार पौधे

Tricity Today | हरित किसान कल्याण समिति ने शहर में लगाए 5 हजार पौधे

NOIDA : योगी सरकार द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की मंशा से रविवार को हरित किसान कल्याण समिति ने सेक्टर-135 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों और हरित किसान कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने 5 हजार पौधे लगाये है।  

5 हजार पौधे लगाये गए
हरित किसान कल्याण समिति ने नोएडा के सेक्टर-135 में रविवार को 5 हजार पौधे लगाये है। इस कार्यक्रम में नोएडा के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और वृक्षारोपण किया है। समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हरित किसान कल्याण समिति द्वारा हर साल इस तरह के वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल सेक्टर-135 में 5 हजार छायादार वृक्षों का रोपण किया गया है। यहां लगभग 200 परिवार और 10 हजार के लगभग गरीब परिवार रहते है। ऐसे में उन्हें रोजगार भी मिलेगा, इसके साथ ही वृक्षारोपण से पर्यावरण को फायदा होगा। हम लगातार दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देख रहे है। ऐसे में वृक्षारोपण ही हमें स्वस्थ रख सकता है।

बिना पेड़ों के धरती पर मानवता का अंत : रेणु
समिति की सदस्य रेणु का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों को पेड़ों की अहमियत का पता चला था। बिना ऑक्सीजन के इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कोरोना काल के दौरान देश में हजारों लोगों ने अपनों को खो दिया था। अगर आज भी देश की जनता नहीं जागी तो आने वाले समय और भी ज्यादा बुरा हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को अपने घरों में और आसपास वृक्ष जरूर लगाने चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.