अवैध शारीरिक संबंध बना महिला की मौत का कारण, आरोपी के कब्जे से बरामद हुए हैरान कर देने वाले दस्तावेज

NOIDA BREAKING : अवैध शारीरिक संबंध बना महिला की मौत का कारण, आरोपी के कब्जे से बरामद हुए हैरान कर देने वाले दस्तावेज

अवैध शारीरिक संबंध बना महिला की मौत का कारण, आरोपी के कब्जे से बरामद हुए हैरान कर देने वाले दस्तावेज

Tricity Today | BIG BREAKING

NOIDA : बीते महीने में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में बीते अगस्त को एक महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में सेक्टर 49 पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान रविवार को महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुए हैं, जो कि तीनों फर्जी दस्तावेज हैं।

बीते महीने हुई थी हत्या
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली महिला फातिमा बीवी की अगस्त में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छानबीन करके महिला की हत्या करने वाले आरोपी बाबुल मियां के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। अब जाकर आरोपी बाबुल मियां पुलिस की गिरफ्त में आया है।

आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज मिले
पुलिस को बाबुल के कब्जे से अवैध भारतीय नागरिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट आदि दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए सभी दस्तावेज फर्जी है। आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। जो वारदात को अंजाम देने के बाद भारत देश छोड़कर बांग्लादेश जाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध शारीरिक संबंध बना हत्या का कारण
पूछताछ से पता चला है कि बाबुल और फातिमा के बीच अवैध शारीरिक संबंध थे। बाबुल ने बताया कि फातिमा उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाती थी और अब वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी अवैध संबंध बनाना चाहती थी। जिसके चलते दोनों का विवाद हुआ और बाबुल ने फातिमा की हत्या कर दी। पुलिस ने बाबुल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अवैध भारतीय दस्तावेज आखिर कैसे बने
पुलिस का कहना है कि यह भी जांच का विषय है कि आखिर आरोपी ने अवैध भारतीय दस्तावेज कैसे बनवा लिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.