कोरोना संकट के बावजूद 75.32 वोट पड़े, जेवर क्षेत्र ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

गौतमबुद्ध नगर में ऐतिहासिक मतदान, कोरोना संकट के बावजूद 75.32 वोट पड़े, जेवर क्षेत्र ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

कोरोना संकट के बावजूद 75.32 वोट पड़े, जेवर क्षेत्र ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Tricity Today | मीडिया से बात करते पुलिस अधिकारी लव कुमार

  • गर्मी के बावजूद जिले में ऐतिहासिक 75.32 फ़ीसदी वोट डाले गए हैं
  • सुबह 7:00 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं
  • अब तक हुए चुनावों में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं और सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं
  • जिन स्थानों पर मतपेटियां हैं, वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है
  • जनपद में 88 ग्राम पंचायत, 1114 ग्राम पंचायत सदस्य, 119 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य हैं
गौतमबुद्ध नगर में करीब एक महीने लंबा चला चुनावी दंगल सोमवार की शाम खत्म हो गया है। वोटरों में अच्छा खासा उत्साह देखने के लिए मिला। गर्मी के बावजूद जिले में ऐतिहासिक मतदान हुआ है। पंचायतों के लिए 75.32 फ़ीसदी वोट डाले गए हैं। इससे पहले कभी जिले के किसी चुनाव में इतना मतदान नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के चलते खतरा हुए सख्ती थी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बावजूद इतना मतदान मायने रखता है। 

अब तक सारे रिकॉर्ड टूट गए
सुबह 7:00 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक हुए चुनावों सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। पिछले एक दशक के दौरान जिले में जितने चुनाव हुए, उनमें बम्पर वोट डेल गए लेकिन सोमवार के मतदान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानकारों का कहना है कि इसकी दो वजह हैं। एक तो गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद आम आदमी में भरोसा बढ़ा है। दूसरी वजह यह है कि 10 वर्ष बाद गौतमबुद्ध नगर में पंचायत चुनाव हुए हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 58.02% मतदान हुआ था इसके बाद वर्ष 2017 में ही दादरी नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के चुनाव में 66.25% मतदाताओं ने वोट डाले थे पिछले लोकसभा चुनाव में 60.49% वोट डाले गए थे

नवरात्र व्रत और रोजा चल रहा है
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को करीब 75.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटरों की लाइन लगी रहीं। नवरात्र और रोजा के चलते लोगों ने सुबह ही मतदान केद्रों पर पहुंच गए। पहले दो घंटे में 13 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाल दिए थे। जबकि, दोपहर से पहले 11 बजे तक मत प्रतशित 39 को पार कर गया। मतदान केंद्रों पर किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर कोविड नियमों का पालन सख्ती से करवाया है। हालांकि, कई जगह नियमों की अनदेखी की गई। मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 2 मई को होगा।

मतपेटियों में बंद हुई किस्मत
जनपद में 88 ग्राम पंचायत, 1114 ग्राम पंचायत सदस्य, 119 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 5 जिला पंचायत सदस्य हैं। इसमें से एक ग्राम प्रधान और 11 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बाकी के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। जनपद में पंचायतों के लिए 2,08,719 मतदाता हैं। इसके लिए 132 बूथ बनाए गए। इसमें 59 संवेदनशील, 45 अति संवेदनशील और 28 अति संवेदनशील प्लस बूथ थे। इन बूथों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दिन चढ़ने के साथ-साथ बूथों पर वोटों का प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम छह बजे तक बूथों पर वोटरों की लाइन लगी रही। छह बजे तक ही वोटरों को मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हर वर्ग के लोगों में मतदान का जोश दिखा। कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे रहे।

शाम तक बम्पर वोटिंग होती रही
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होना था, लेकिन मतदाता सुबह साढ़े छह बजे ही पोलिंग सेंटरों पर पहुंच गए थे। दरअसल, लोग गर्मी से पहले अपना वोट डालने की जल्दी में थे। दोपहर में भी कहीं मतदान की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। सुबह के समय पहले दो घंटे में 13 फीसदी से अधिक वोट डाले गए। अगले दो घंटे में मत प्रतिशत में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शाम छह बजे तक यह आंकड़ा 75 फीसदी को पार कर गया। इस दौरान पुलिस अफसर, चुनाव पर्यवेक्षक और प्रशासन के अधिकारी दौरे पर रहे। निवार्चन आयोग के पर्यवेक्षक, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं से बात की।

थ्री टियर सिक्योरटी में रहेंगे बैलेट बॉक्स
मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपने बैलेट बॉक्स जमा कर दिए हैं। देर रात तक यह काम चल रहा है। जेवर ब्लॉक के बैलेट बॉक्स जनता इंटर कॉलेज जेवर, दादरी ब्लॉक के बैलेट बॉक्स अग्रसेन इंटर कॉलेज दादरी और बिसरख ब्लॉक बैलेट बॉक्स दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में रखे जा रहे हैं। पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इन केंद्रों पर लाया गया। इसके लिए प्रशासन ने पहले से ड्यूटी लगा रखीं थीं। जिन स्थानों पर मतपेटियां हैं, वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है।

सुबह 9 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  13.05
दादरी      -   13.02
जेवर       -   13.08
कुल मतदान प्रतिशत -    13.05
---
सुबह 11 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  31.66
दादरी      -  29.48
जेवर       -  34.90
कुल मतदान प्रतिशत- 32.01
---
दोपहर 1 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  48.37
दादरी      -  41.75
जेवर       -  47.11
कुल मतदान प्रतिशत- 45.74
---
दोपहर 3 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  61.89
दादरी      -  59.10
जेवर       -  59.45
कुल मतदान प्रतिशत- 60.14
---
शाम 5 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  71.67
दादरी      -  69.61
जेवर       -  69.33
कुल मतदान प्रतिशत- 70.20
---
शाम 6 बजे तक पोलिंग परसेंट
बिसरख   -  76.46
दादरी      -  72.47
जेवर       -  77.04
कुल प्रतिशत- 75.32

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.