दस हजार दीये से सजाया जाएगा मंदिर, एक सप्ताह तक चलेगा जश्न

नोएडा इस्कॉन को हुए 10 साल : दस हजार दीये से सजाया जाएगा मंदिर, एक सप्ताह तक चलेगा जश्न

दस हजार दीये से सजाया जाएगा मंदिर, एक सप्ताह तक चलेगा जश्न

Tricity Today | इस्कॉन

Noida News : इस्कॉन मंदिर की दसवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज से दस वर्ष पूर्व नित्यानन्द त्रयोदशी के दिन ही इस्कॉन नोएडा मंदिर में राधा गोविन्द देव, जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा और  गौर निताई का आविर्भाव हुआ था। इस उपलक्ष्य में रविवार 18 फरवरी 2024 से रविवार 25 फरवरी 2024 तक मंदिर में ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न समारोहों का आयोजन किया जाएगा, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है:-

शोभा यात्रा का आयोजन
18 फरवरी को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ होगी और अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और अडोब चौक होते हुए सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। पूरे रास्ते में हरिनाम संकीर्तन होगा, बच्चों की झांकियां होंगी, बैण्ड, घोड़े तथा सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शोभा यात्रा के समापन पर सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर में सभी को डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस शोभा यात्रा में लगभग 2000 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य सभी नोएडा वासियों को ब्रह्मोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन नोएडा में आमन्त्रित करना है।

राधा गोविन्द देव पालकी यात्रा
शाम 5 बजे से मन्दिर के हॉल में विष्वक्सेन पूजा, राधा गोविन्द देव पालकी यात्रा और आदिवास अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। राधा गोविन्द देव के उत्सव विग्रहों को सुन्दर सुसज्जित पालकी में बिठाकर मंदिर के चारों ओर भ्रमण कराया जाएगा। पालकी यात्रा सांय 6 बजे मन्दिर के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रारम्भ होगी और मंदिर के समीप ही स्थित पेट्रोल पम्प से नोएडा हाट होते हुए, प्रकाश हॉस्पिटल होते हुए पुन मन्दिर पर आकर सांय 8 बजे समापन होगी, जहां पर सभी के लिए डिनर प्रसादम की व्यवस्था रहेगी। इस पालकी यात्रा में लगभग 1000 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।

22 फरवरी 2024
22 फरवरी 2024 को नित्यानन्द त्रयोदशी है। आज से पांच सौ वर्ष पूर्व इसी दिन सभी को भगवान की प्रेमाभक्ति प्रदान करने के लिए भगवान बलराम इस धरा धाम पर भगवान नित्यानन्द के रूप में प्रकट हुए थे। क्योंकि इस्कॉन का उद्देश्य भी जन सामान्य को भगवान की प्रेमाभक्ति प्रदान करना है, इसीलिए नोएडा मन्दिर की स्थापना के लिए भी इसी दिन को ही चुना गया और आज से 10 वर्ष पूर्व, 2014 में नित्यानन्द त्रयोदशी के ही दिन परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज द्वारा मन्दिर की स्थापना की गई। इस उपलक्ष्य में प्रात 9 बजे यज्ञ होगा और कलश स्थापना की जाएगी। सांय 5 बजे श्री श्री राधा गोविन्द देव का पञ्च गव्य अभिषेक होगा, परम पूज्य लोकनाथ स्वामी द्वारा प्रवचन, भगवान की महाआरती एवं सांय 9 बजे सभी के लिए डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस उत्सव में लगभग 2000 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।

विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांय 6 बजे से 8 बजे तक मंदिर के ऑडीटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान की लीलाओं से सम्बन्धित कथाओं का नाट्य मंचन होगा। सांय 8 बजे सभी के लिए डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस उत्सव में लगभग 1200 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।

विशेष कथा का आयोजन
प्रात 8 बजे से 9:30 बजे तक इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के देश विदेश से आए हुए वरिष्ठ शिष्यों द्वारा विशेष कथा का आयोजन होगा। तत्पश्चात प्रात 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश से आए हुए विभिन्न भक्तों द्वारा हरे कृष्ण का अखण्ड सुमधुर कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे राधा गोविन्द देव का 10 क्विंटल विशेष पुष्पों से पुष्प अभिषेक किया जाएगा। सांय 7 बजे भगवान की विशेष झूलन यात्रा और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूरे दिन भर इस्कॉन की फूड फॉर लाइफ योजना के अन्तर्गत सभी को प्रसादम वितरित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.