जेपी अमन सोसाइटी लगा आकर्षक पंडाल, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की शिरकत

नोएडा में दुर्गा पूजा : जेपी अमन सोसाइटी लगा आकर्षक पंडाल, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की शिरकत

जेपी अमन सोसाइटी लगा आकर्षक पंडाल, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की शिरकत

Tricity Today | दुर्गा पूजा

Noida News : सेक्टर-151 के जेपी अमन ग्रीन सोसाइटी में रविवार रात को दुर्गा पूजा का बड़ा कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा भी आए। उन्होंने माता रानी की शाम की आरती में हिस्सा लिया। सोसाइटी के एओए मेंबर योगेश सिंह और दूसरे लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाज में एकता का संदेश : एओए 
एओए ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इस दौरान सोसाइटी में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पंडाल को कैंपस में बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है और समाज में एकता का संदेश देता है।

दुर्गा पूजा की तैयारी
शारदीय नवरात्र का त्योहार शुरू हो गया है। शहर के हर कोने में मां दुर्गा के भक्तों में जोश देखा जा रहा है। लोग बड़े उत्साह से दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई सेक्टरों और रहने वाली सोसाइटियों में पंडाल सजाए जा रहे हैं। लोग माता की चौकी के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। कई जगहों पर कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.