कारवां में शामिल नोएडा के नेता ने कहा- भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी कांग्रेस 

यूपी जोड़ो यात्रा : कारवां में शामिल नोएडा के नेता ने कहा- भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी कांग्रेस 

कारवां में शामिल नोएडा के नेता ने कहा- भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी कांग्रेस 

Tricity Today | यूपी जोड़ो यात्रा

Noida News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और यूपी जोड़ो यात्रा आउटरीच कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा पांचवें दिन बिजनौर में अपने साथियों के साथ शामिल हुए। सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

घर-घर पहुंच रहा पार्टी का संदेश
यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल नोएडा के सतेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी का संदेश घर घर पहुंच रहा है। लोगों के प्यार और समर्थन से कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा लोगों के हितों के लिए आवाज बनी। आज उसी की कड़ी में यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। किसान, नौजवान, महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों के हितों के लिए कांग्रेस सदैव संघर्ष करती है। यात्रा में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

यात्रा में ये भी हुए शामिल
यूपी जोड़ो यात्रा में वरिष्ठ नेता मुन्ना ओझा, प्रदेश सचिव जनेद्र पांडेय, राहुल कुमार, पुनीत पाठक और देविंदर प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.