7 हजार फूलों से महका बॉटनिकल गार्डन, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उद्धघाटन

नोएडा : 7 हजार फूलों से महका बॉटनिकल गार्डन, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उद्धघाटन

7 हजार फूलों से महका बॉटनिकल गार्डन, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उद्धघाटन

Tricity Today | सांसद डॉ.महेश शर्मा ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उद्धघाटन

Noida News : नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत की गई है। जिसमें अलग-अलग तरह के 47 किस्मों के फूल मिलेंगे। जिसका लोग आनन्द उठा सकते हैं। इसका उद्धघाटन स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने किया। नोएडा में लगी इस पुष्प प्रदर्शनी में 47 अलग-अलग किस्मों के करीब 7,245 फूलों को प्रदर्शित किया गया है। जिनको देखने आने वाले लोग इसका आनन्द उठा सकते हैं। 

47 किस्मों के लगभग 7,245 फूल प्रदर्शित
बॉटेनिकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी का गुरुवार को उद्धघाटन किया गया। इस पुष्प प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए डॉ.महेश शर्मा ने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन डॉ संदीप चौहान द्वारा किया गया है। स्थानीय जनता एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए पुष्प प्रदर्शनी में 47 किस्मों के लगभग 7,245 फूल प्रदर्शित किए गए है। फ्लावर शो का उद्देश्य प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करना और प्रकृति और इसकी प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा के लिए हमारी जिम्मेदारी की भावना को महसूस करना और इसके संरक्षण में योगदान देना है। 

हजारों फूलों ने बढ़ाई बॉटेनिकल गार्डन की शोभा
उन्होंने बताया कि भारत के वनस्पति सर्वेक्षण, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सरकार के तत्वावधान में नोएडा में स्थापित बॉटनिकल गार्डन का उद्देश्य अधिक संख्या में लोगों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों, शोधकर्ताओं को इस वनस्पति उद्यान की ओर आकर्षित करना एवं भारत की स्थानीय वनस्पतियों का संरक्षण करना है। ये तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की गुरुवार को शुरूआत हुई, जो आगामी शनिवार तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में सभी प्रकृति प्रेमी, शोधकर्ताओं, स्थानीय जनता और दिल्ली एनसीआर के लोग वनस्पति उद्यान का दौरा कर फूलों के शो और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते है। प्रदर्शनी के उद्धघाटन के समय कई साइंटिस्ट सहित बॉटनिस्ट और लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.