गर्ल फ्रेंड ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि कार में बैठे युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया

NOIDA BREAKING: गर्ल फ्रेंड ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि कार में बैठे युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया

गर्ल फ्रेंड ने फोन पर कुछ ऐसा कहा कि कार में बैठे युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया

Tricity Today | इसी कार में शख्स ने खुद को गोली मार ली

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली गांव में सनसनीखेज घटना हुई है। छपरौली गांव में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में से गोली चलने की आवाज आई। जब लोग कार के पास गए तो देखा कार में बैठे एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई है। लंबे इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की करवाई में जुट गई है। यह पूरी घटना बीते एक मार्च की देर शाम की है।

पुलिस ने बताया कि युवक सेंट्रो कार में था। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 छपरौली का है। एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया मृतक की पहचान प्रिंस तेवतिया के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। जो नोएडा में ही एक कंपनी में गॉर्ड का काम करता था। वह सेक्टर-168 छपरौली गांव में किराए पर रहता था। देर रात छपरौली गांव में काफी लंबे समय तक सेंट्रो कार में अकेले बैठा था और अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान दोनों की आपस में किसी बात को लेकर फोन पर ही झगड़ा हो गया। जिसके बाद प्रिंस ने सेंट्रो कार में रखी पिस्टल से कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मार ली।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा, "सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लंबे उपचार के बाद डॉक्टर ने मंगलवार को प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई तत्वों के आधार पर की जा रही है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.