नोएडा मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, दूसरी बार 50 हजार यात्रियों को करवाया सफर

अच्छी खबर : नोएडा मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, दूसरी बार 50 हजार यात्रियों को करवाया सफर

नोएडा मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, दूसरी बार 50 हजार यात्रियों को करवाया सफर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ा के अनुसार एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या एक दिन में 50 हजार से अधिक हुई है। यह रिकॉर्ड 52696 यात्रियों के सफर के साथ रिकॉर्ड कायम हुआ है, क्योंकि यह एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। 50 हजार से ज्यादा सवारियों को यात्रा करने का रिकॉर्ड नोएडा मेट्रो ने दूसरी बार हासिल किया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन संचालित
एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 50,231 यात्रियों की संख्या 17 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस साल 14 अक्टूबर 48,852 और 26 सितंबर 48,396 को सर्वाधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई थी। इस बार मेट्रो ने 52696 सवारियों को यात्रा करवाई है। बता दें नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन संचालित करता है।

यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी
मेट्रो सेवा दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है। एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, हाल के कुछ महीनों में इस मेट्रो सेवा में यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई हैं। यह मेट्रो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो को शुरू हुए 3 साल से अधिक हो चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद मेट्रो का का बजट घाटे में चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सवारियों की संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.