डेढ़ लाख यात्रियों को करवाया सफर, तोड़े सारे रिकॉर्ड

48 घंटों में नोएडा मेट्रो ने हासिल किए दो मुकाम : डेढ़ लाख यात्रियों को करवाया सफर, तोड़े सारे रिकॉर्ड

डेढ़ लाख यात्रियों को करवाया सफर, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Google Image | एक्वा लाइन

Noida : नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ा के अनुसार एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या एक दिन में 50 हजार से अधिक हुई है। यह नोएडा मेट्रो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। नोएडा मेट्रो ने 16 जनवरी को 56,168 यात्रियों को सफल करवाकर नया रिकॉर्ड हासिल किया है। क्योंकि यह एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। 50 हजार से ज्यादा सवारियों को यात्रा करने का रिकॉर्ड नोएडा मेट्रो ने तीसरी बार हासिल किया है।

 56,168 यात्रियों को सफल करवाने का रिकॉर्ड
एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि इससे पहले एक दिन में 52,696 यात्रियों को सफल करवाने का रिकॉर्ड है। जो 17 अक्टूबर 2022 को दर्ज की गई थी। अक्टूबर में ही 50231, 14 अक्टूबर 48,852 और 26 सितंबर 48,396 को सर्वाधिक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई थी। इस बार मेट्रो ने 56,168 सवारियों को यात्रा करवाई है।

पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड
निशा वधावन ने कहा कि 2023 में नोएडा मेट्रो ने एक और मुकाम हासिल किया है। ऑटो एक्सपो में भीड़ बढ़ने की वजह से वीकेंड के दौरान शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया है। शनिवार को 47,205, रविवार को 40,627 हजार और सोमवार को 56,168 सवारियों ने मेट्रो में सवार हुए हैं। वीकेंड को मिलाकर पिछले 3 दिनों में मेट्रो में करीब डेढ़ लाख यात्रियों ने सफर किया है। बता दें नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन संचालित करता है।

यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी
मेट्रो सेवा दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है। एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, हाल के कुछ महीनों में इस मेट्रो सेवा में यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई हैं। यह मेट्रो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो को शुरू हुए 3 साल से अधिक हो चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद मेट्रो का का बजट घाटे में चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सवारियों की संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.