नोएडा मेट्रो के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी फास्ट सेवा, इन 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी

NOIDA Metro Update: नोएडा मेट्रो के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी फास्ट सेवा, इन 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी

नोएडा मेट्रो के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी फास्ट सेवा, इन 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी

Google Image | इन 10 स्टेशनों पर नहीं रूकेगी फास्ट मेट्रो

नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने ऑफिस टाइम में लोगों को सहूलियत देते हुए फास्ट मेट्रो चलाने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक ड्यूटी टाइम के दौरान एक्वालाइन मेट्रो 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इससे काम पर जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। 

अब मेट्रो के पहले स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक पहुंचने में 9 मिनट कम वक्त लगेगा। हालांकि फास्ट मेट्रो सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक ही संचालित की जाएगी। शनिवार और रविवार को मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य रखा जाएगा और मेट्रो हर स्टेशन पर रुकेगी। 

10 स्टेशनों पर नहीं रूकेगी फास्ट मेट्रो
इस बारे में एनएमआरसी के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक और शाम 5:00 से 8:00 तक फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। फास्ट ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें एक्वालाइन के कुल 21 स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर नहीं ठहरेंगी। जिन स्टेशनों पर फास्ट मेट्रो नहीं रुकेगी, उनमें सेक्टर 50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 और 148 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर उतरने वाले मुसाफिरों को सामान्य मेट्रो से जाना पड़ेगा।

प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी
एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने इस नई सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक सफर करने में करीब 45 मिनट 43 सेकेंड का वक्त लगता है। जबकि फास्ट ट्रेन इस दूरी को 36 मिनट 40 सेकंड में पूरा कर लेगी। इससे यात्रियों को करीब 9 मिनट पहले पहुंचा दिया जाएगा। इसी तरह सेक्टर 51 से परी चौक तक फास्ट मेट्रो से 28 मिनट 30 सेकंड का वक्त लगेगा। 

फिलहाल परी चौक आने में 37 मिनट का समय लगता है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को फास्ट ट्रेन के बारे में जानकारी देने के लिए कई उपाय अपनाए गए हैं। इसके लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर जानकारी दी जाएगी। साथ ही एनाउंसमेंट के जरिए और दूसरे सोशल माध्यमों से लोगों को फास्ट मेट्रो के बारे में अवगत कराया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.