युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा की, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Noida News : युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा की, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा की, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Tricity Today | सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई

Noida News : नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को नोएडा महानगर भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के नेतृत्व में नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कपिल परमार ने अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करके 2014 से पूर्व की सरकार के काले कारनामे और घोटाले बताने की बात कही है। 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते हुए मान, सम्मान और विकास गाथा को सभी नव मतदाताओं तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को बाइक रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष, जिला भाजयुमो प्रभारी मनीष शर्मा, पंकज झा अजीत पांडे, जिला महामंत्री मोहित शर्मा, अर्पित मिश्रा, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, तुषार गोयल, प्रशांत शर्मा, दीपक राजपूत, साधना शर्मा, संदीप अवाना, विपिन प्रधान, कपिल धारीवाल, सूर्या शर्मा, आकाश शर्मा, अंकुश चौधरी, आकाश चौहान, मोनू जोगी, उमंग मित्तल, गौरव मेहरा, राजेश कौशिक, चंचल सिंह, देव राजपूत, प्रभाकर ठाकुर, परविंदर बैरागी, हिमांशु शर्मा, पवन, रिपु, निशु उपाध्याय, तरुण चौहान, आर्यन, अनिल मास्टर, अनिल मास्टर, आदेश नंबरदार, बबलू यादव, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.