पंकज सिंह ने दुख जाहिर किया, परिवारों को देंगे सहायता

बहलोलपुर अग्नि हादसा: पंकज सिंह ने दुख जाहिर किया, परिवारों को देंगे सहायता

पंकज सिंह ने दुख जाहिर किया, परिवारों को देंगे सहायता

Tricity Today | बहलोलपुर अग्निकांड पर पंकज सिंह ने दुख जाहिर किया

Fire in Noida Slums : नोएडा के बहलोलपुर गांव में रविवार की दोपहर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस बड़े हादसे में करीब 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। दो बच्चे भी जल गए हैं। उनके कंकाल झुग्गियों के अवशेषों से मिले हैं। इस दुखद हादसे पर नोएडा के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh MLA) ने दुख जताया है। पंकज सिंह ने कहा कि परिवारों को जिला प्रशासन और राज्य सरकार मदद दे रहे हैं। हताहतों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है।

विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट में लिखा, "नोएडा के ग्राम बहलोलपुर की झुग्गियों में आग लगने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घटना के संबंध में मैंने गौतमबुद्ध नगर के ज़िलाधिकारी से बात करके मृतकों के परिजनों को आपदा के तहत सरकारी आर्थिक मदद मुहैया करवाने को कहा है। अन्य सभी लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने को कहा है। साथ ही मैंने नोएडा की समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वो आगे आकर लोगों की सहायता करें।"

आपको बता दें कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में स्थित बहलोलपुर में करीब 150 लोग झुग्गियां में रह रहे थे। रविवार की सुबह अचानक इन झुग्गियां में आग लग गई। आग किसी एक झुग्गी में लगी थी। लेकिन भीषण धूप और आस-पास पड़े कचरे के कारण आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद वहां मौजूद 150 झुग्गियां में आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आकर 150 परिवार बेघर हो गए। इसके अलावा दो परिवारों के बच्चों की भी मौत हो गई है।
 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.