पंकज सिंह ने दुःख जताया, बोले- दोषियों पर एक्शन होगा, मरने वालों को हर संभव मदद मिलेगी

Noida Jalvayu Vihar Wall Collased : पंकज सिंह ने दुःख जताया, बोले- दोषियों पर एक्शन होगा, मरने वालों को हर संभव मदद मिलेगी

पंकज सिंह ने दुःख जताया, बोले- दोषियों पर एक्शन होगा, मरने वालों को हर संभव मदद मिलेगी

Google Image | Noida MLA Pankaj Singh

Noida News : मंगलवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाऊसिंग सोसायटी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार की बरारबर में नाले से जुड़ा काम कर रहे 13 मजदूर दब गए। इनमें से 4 की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने दुःख जाहिर किया है। पंकज सिंह लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। पंकज सिंह ने कहा, "नोएडा सेक्टर-21 की जलवायु विहार हाउसिंग सोसाइटी की दीवार गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात की। बचाव कार्य और तेजी से चलाने व घटना की जांच करके दोषियों पर करवाई करने कहा है।"

पंकज सिंह ने आगे कहा है, "इस घटना में घायल हुए लोगों और मृतकों के परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। इस दुःख की घड़ी में गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और हमारी सरकार परिवारों के साथ है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।" आपको बता दें कि यह हादसा शहर के सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में हुआ है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि सोसाइटी की बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर पड़ी है। बाउंड्रीवॉल के पास काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सोसायटी के लोगों की ओर से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाव और राहत का काम शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक मलबे से 4 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी कुछ लोग और मलबे के नीचे दबे हुए हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर काम कर रहे अफसरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि जलवायु विहार आवास समिति ने करीब 25 साल पहले इस दीवार का निर्माण करवाया था। दीवार को जर्जर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दीवार की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

जांच होगी, जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे : सीईओ
मौके पर मौजूद नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा, "इस मामले की जांच करवाई जाएगी। प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम जांच करेगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके ऊपर एक्शन होगा। किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य हमारी प्राथमिकता है। कई श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोगों की मौत भी हुई हैं।" आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी की बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर पड़ी। यह चारदीवारी करीब 25-30 साल पुरानी थी। जिसका निर्माण जलवायु विहार आवास समिति ने करवाया था। मिली जानकारी के मुताबिक इस बाउंड्रीवॉल की मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

मरने वाले मजदूर बदायूं के निवासी हैं, परिजनों को इत्तला दी गई : पुलिस कमिश्नर
मौके पर पहुंचे गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने कहा, "मलबे में दबे सभी मजदूरों को रेस्क्यू किया जा रहा है। नजदीकी प्राइवेट अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे हादसे की जांच की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। यहां काम कर रहे मजदूर बदायूं के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बचाव और राहत का काम अंतिम चरण में है।" मिली जानकारी के मुताबिक बाउंड्रीवॉल पर 13 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मलबे के नीचे सारे मजदूर दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.