भ्रष्टाचार और हत्या करवाने वाली CPIM-Congress का जल्द होगा खात्मा, सिर्फ पन्नों में रह जाएगा नाम

नोएडा विधायक पंकज सिंह त्रिपुरा में बोले- भ्रष्टाचार और हत्या करवाने वाली CPIM-Congress का जल्द होगा खात्मा, सिर्फ पन्नों में रह जाएगा नाम

भ्रष्टाचार और हत्या करवाने वाली CPIM-Congress का जल्द होगा खात्मा, सिर्फ पन्नों में रह जाएगा नाम

Tricity Today | नोएडा विधायक पंकज सिंह त्रिपुरा में

Noida/Tripura News : नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने त्रिपुरा में कहा, "कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ 1972 से लेकर 2018 चलती आ रही थी। त्रिपुरा के लोगों ने पॉलिटिक्स पार्टी में सबसे ज्यादा मर्डर देखे हैं। बड़े नेताओं की हत्या करवा दी गई। इसके अलावा आतंकी गतिविधियां और भ्रष्टाचार इन दोनों सरकारों ने खूब जम के किया है। अब त्रिपुरा की जनता सब समझ चुकी हैं।"

"भ्रष्टाचार, क्राइम और लोगों की हत्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"
विधायक ने आगे कहा, "आज त्रिपुरा की जनता समझ चुकी है कि बदलाव की बहुत आवश्यकता है। अब भ्रष्टाचार, आतंकी गतिविधियों और लोगों की हत्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से त्रिपुरा की जनता ने फैसला लिया है कि अब सीपीआईएम और कांग्रेस की सरकार केवल यही नहीं बल्कि पूरे देश से खत्म होंगी। दोनों पार्टी बहुत तेजी के साथ भारत से साफ होने वाली है।"

"त्रिपुरा की जनता 1972 वाली नहीं"
पंकज सिंह ने आगे कहा, "अब सीपीआईएम और कांग्रेस समझ गई है कि त्रिपुरा की जनता पहली जैसी नहीं है। अब इनको बहकाया नहीं जा सकता। एक तरफ सीपीआईएम और कांग्रेस पूरे देश में एक दूसरे के खिलाफ में बयान देती है तो त्रिपुरा में आकर एक साथ खड़ी हो जाती है, लेकिन अब यह सब नहीं चलने वाला। त्रिपुरा में अपनी सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टी एक साथ खड़े होने का प्रयास कर रही है, लेकिन त्रिपुरा की जनता अब सब समझ चुकी है।"

सीपीआईएम और कांग्रेस के नेता भाजपा में हो रहे शामिल
उनका कहना है, "जनता तो दूर की बात, अब दोनों पार्टी के नेता ही अपने दलों पर विश्वास नहीं करते हैं। सीपीआईएम और कांग्रेस के काफी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि अब त्रिपुरा में इनका सफाया होने वाला है। अगर त्रिपुरा को बचाना है तो इन दोनों पार्टियों को यहां से भगाना होगा।" 

"सिर्फ भाजपा ही करेगी त्रिपुरा के जनता की सच्ची सेवा"
पंकज सिंह ने त्रिपुरा की जनता को बताया, "सीपीआईएम और कांग्रेस अब केवल पन्नों में शामिल हो जाएंगी, जमीन से बिल्कुल खात्मा हो जाएगा। क्योंकि अब देश में भ्रष्टाचारी और आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने वाली सरकारों का राज नहीं है, बल्कि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाली भाजपा का शासन है। त्रिपुरा की जनता को विश्वास है कि अब केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ही उनकी सच्ची सेवा कर सकते हैं। त्रिपुरा की जनता को यह फैसला करना होगा कि अगर बदलाव चाहिए तो केवल भारतीय जनता पार्टी को ही वोट देनी होगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.