सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा के प्रभारी बने, जानिए बिहार और अन्य राज्यों में किसको मिली जिम्मेदारी

नोएडा : सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा के प्रभारी बने, जानिए बिहार और अन्य राज्यों में किसको मिली जिम्मेदारी

सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा के प्रभारी बने, जानिए बिहार और अन्य राज्यों में किसको मिली जिम्मेदारी

Tricity Today | MP Mahesh Sharma

Noida : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के अलग-अलग राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार की देर 15 राज्यों के लिए की गई। जिसमें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इनको मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी और प्रभारियों को नियुक्त किया है। जिसमें विनोद तावडे को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी की कमान बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी संभालेंगे। झारखंड का प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपाई को बनाया गया है। सांसद प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी और सांसद राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है।

डॉ.रमाशंकर कठेरिया को सह-प्रभारी बनाया 
नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है। वहीं, अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनादे सोनकर को बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ.रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.