मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगे 9.55 लाख रुपए, सच्चाई पता चली तो उड़े होश

Noida News : मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगे 9.55 लाख रुपए, सच्चाई पता चली तो उड़े होश

मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगे 9.55 लाख रुपए, सच्चाई पता चली तो उड़े होश

Google Image | Symbolic Image

Noida News : सेक्टर-62 में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने मुंबई साइबर क्राइम के अधिकारी बनकर 9,55,145 रुपए ठग लिए है। आरोपियों ने पीड़ित को मनी लांड्रिंग केस में फंसाने का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम
नोएडा के साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-62 के रजत विहार में रहने वाले रिचर्ड मार्टिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पूर्व उनके मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपका एक पार्सल मिला है, जो संदिग्ध है। उसकी जांच की गई तो यह पता चला है कि आप मनी लॉन्ड्रिंग के धंधे में संलिप्त हैं। आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आप को गिरफ्तार किया जाएगा। 

नाइजीरियन गैंग का हो सकता है हाथ
उन्होंने बताया कि पीड़ित से कथित साइबर क्राइम के अधिकारी ने कहा कि अगर आप जेल जाने से बचना चाहते हैं तो बताए गए एक खाते में कुछ पैसे डाल दीजिए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को भयभीत करके एक खाते में 9 लाख 55 हजार 145 रूपए डलवा लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इस घटना को नाइजीरियन गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.