महिला सुरक्षा के लिए सुझाव दें और एक दिन का एसीपी बनें, तीन लोगों को इनाम भी मिलेगा

गौतमबुद्ध नगरः महिला सुरक्षा के लिए सुझाव दें और एक दिन का एसीपी बनें, तीन लोगों को इनाम भी मिलेगा

महिला सुरक्षा के लिए सुझाव दें और एक दिन का एसीपी बनें, तीन लोगों को इनाम भी मिलेगा

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर कमिशनरेट की बड़ी पहल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को गौतमबुद्ध नगर पुलिस शहर के लोगों को एक दिन के लिए एसीपी (महिला सुरक्षा) बनने का मौका दे रही है। महिला सशक्तिकरण मिशन को और मजबूत बनाने के संबंध में नोएडा पुलिस ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। तीन श्रेष्ठ सुझाव भेजने वाले व्यक्तियों को नगद इनाम दिया जाएगा। जबकि, सर्वश्रेष्ठ सुझाव भेजने वाले नागरिक को एक दिन के लिए एसीपी (महिला सुरक्षा) का पदभार दिया जाएगा। 

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने इस बारे में बुधवार को जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि जिले में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम देने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका थीम “पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के साथ बनिए वास्तविक बदलाव का जरिया” रखा गया है। इस अभियान में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग 7 मार्च तक ईमेल-व्हाट्सएप तथा एसएमएस के जरिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।  सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता को खास तोहफा
सुझाव के साथ सुझावकर्ता को अपना नाम-पता और टेलीफोन नंबर देना जरूरी होगा। ताकि, विजेता होने पर उनसे संपर्क किया जा सके। तीन श्रेष्ठ सुझाव भेजने वाले व्यक्तियों को नगद इनाम दिया जाएगा। पहले विजेता को 5000 रुपये, दूसरे विजेता को 3000 और तीसरे को 2000 रुपये इनाम स्वरूप मिलेगा। जबकि, सर्वश्रेष्ठ सुझाव भेजने वाले व्यक्ति को एक दिन के लिए गौतमबुद्ध नगर का एसीपी (महिला सुरक्षा) बनाया जाएगा।

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा
इच्छुक नागरिक कमिश्नरेट द्वारा दी गई ई-मेल dcp-polws.gb@up.gov.in पर अपने सुझाव दे सकते हैं। मोबाइल नंबर 9870395200 पर व्हॉट्सएप और टेक्स्ट मैसेजे के जरिए भी इस मुहिम से जुड़ा जा सकता है। सुझाव भेजने की आखिरी तिथि 7 मार्च, 2021 है। निर्धारित तिथि के बाद किसी मैसेज, ई-मेल और प्रविष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महिला सुरक्षा के लिहाज से अहम होगा
एसीपी महिला सुरक्षा, वृंदा शुक्ला ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मकसद जिले में महिलाओं की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन करना है। इसमें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और स्वावलंबी बनाने जैसे सुधार शामिल हैं। इस मिशन के जरिए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी उपाय तलाश और उन पर अमल किया जाएगा। हमारा लक्ष्य महिलाओं को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल देना है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.