नारी शक्ति को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाएगी नोएडा पुलिस, 4 मार्च से शुरू होगा मिशन

अच्छी खबर: नारी शक्ति को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाएगी नोएडा पुलिस, 4 मार्च से शुरू होगा मिशन

नारी शक्ति को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाएगी नोएडा पुलिस, 4 मार्च से शुरू होगा मिशन

Social Media | प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधिकारी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस 4 मार्च, गुरुवार से महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले शुरू हुई इस मुहिम का मकसद महिलाओं और बच्चियों में आत्मविश्वास भरना है। ताकि, वे हर मुसीबत का डटकर सामना कर सकें और जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इसके लिए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 4 दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे ‘आत्मरक्षा का कैप्सूल’ नाम दिया गया है। 


बताते चलें कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अहम मुद्दे को लेकर लोगों से सुझाव आमंत्रित किया है। 8 मार्च को सर्वश्रेष्ठ सुझावकर्ता की घोषणा की जाएगी और उसे एक दिन का एसीपी, महिला सुरक्षा बनाया जाएगा। उसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गुरुवार से अगले 4 दिन तक नारी शक्ति को मानसिक तौर पर मजबूत बनाया जाएगा। ताकि किसी चुनौती के सामने उनके कदम न डगमगाएं। नारी शक्ति विकट परिस्थितियों का डटकर सामना कर सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.