सैकड़ों अपराध में शामिल शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

Noida Breaking: सैकड़ों अपराध में शामिल शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

सैकड़ों अपराध में शामिल शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

Tricity Today | घायल बदमाश को ले जाते पुलिस कर्मी

गुरुवार की जल्दी सुबह नोएडा पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश को गोली लगी है। उसका साथी फरार होने की कोशिश कर रहा था। मगर कॉम्बिंग के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला नोएडा के सेक्टर – 24 थाना क्षेत्र का है। दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर में लम्बे वक्त से मोबाइल और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

एक अभियान के तहत नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस शहर के घिजोड़ रेड लाइट के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश उधर से गुजरे। रुकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें ऋषभ नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

वह बाइक समेत मौके पर गिर गया। उसका दूसरा साथी घटनास्थल से फरार हो गया। लेकिन कॉम्बिंग के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। ऋषभ को नजदीक के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। 

एनसीआर में दर्ज हैं मुकदमें
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऋषभ दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से चैन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। अब तक उसने सैकड़ों चैन और मोबाइल लूटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

नोएडा पुलिस शहर में लगातार इस तरह के चेकिंग अभियान चला रही है। ताकि ऐसे बदमाशों को दबोचा जा सके। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ महीनों में भारी संख्या में बदमाशों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जब तक शहर से इनका सफाया नहीं हो जाता, इस तरह के मिशन चलाए जाते रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.