एनपी सिंह फिर फोनरवा के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे, दो अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवार घोषित

Noida News: एनपी सिंह फिर फोनरवा के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे, दो अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवार घोषित

एनपी सिंह फिर फोनरवा के अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे, दो अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवार घोषित

Google Image | फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह

अगले महीने होने वाले फोनरवा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों धड़े अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रहे हैं। फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने अपने ग्रुप के उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए उन्हें चुना गया है। जबकि महासचिव पद पर उनकी तरफ से सुखदेव शर्मा उम्मीदवार होंगे। ट्रेजरार के लिए उनके ग्रुप के सदस्यों ने सोमवीर बंसल को चुना है। 

बताते चलें कि 1 अगस्त को फोनरवा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह और मौजूदा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के बीच ठनी हुई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि उनके ग्रुप की जीत होगी। वह एक बार फिर अध्यक्ष बनेंगे और इस संगठन की गरिमा को ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मौजूदा कार्यकारिणी से निवासी नाराज हैं। 


रविवार को हुई बैठक
इससे पहले पिछले रविवार को फोनरवा की नोएडा के सेक्टर-52 में स्थित सामुदायिक केंद्र में वार्षिक आम बैठक हुई थी। इस बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कुछ मुद्दों को लेकर फोनरवा के दोनों धड़ों में कुछ गतिरोध था। इसकी वजह से माहौल तनावपूर्ण रहा। बाद में कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया। बाद में फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बैठक को समाप्त करने की घोषणा कर दी।

पिछली बैठक में तय हुई तिथि
पिछले रविवार को हुई बैठक में सबसे पहले पदाधिकारियों और सदस्यों ने कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वाले निवासियों की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद वार्षिक आमसभा शुरू हुई। इसमें महासचिव केके जैन ने 1 साल के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों को आम सभा में पारित कराया गया। 1 अगस्त को चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की गई। उन्होंने सभी आरडब्लूए का धन्यवाद दिया। कहा कि आरडब्ल्यूए ने मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण काल में निवासियों की मदद की है।

चुनाव के लिए 5 पर्यवेक्षक चुने गए
महासचिव केके जैन ने बताया कि फोनरवा की 2021-23 कार्यकारणी का चुनाव एक अगस्त को होना है। इसके लिए 5 चुनाव अधिकारियों का भी चयन किया गया है। इसमें कर्नल शशि वैध, आशिम कुमार, मदन चौहान, डीके खरबंदा और वीरेंद्र नेगी शामिल हैं। केके जैन ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव के चुनाव दो बार लड़ने के बाद तीसरी बार ब्रेक लगाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन इस पर बवाल हो गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.