स्वच्छ भारत अभियान में नोएडा नम्बर वन, पूरे देश में आया अव्वल

BIG BREAKING : स्वच्छ भारत अभियान में नोएडा नम्बर वन, पूरे देश में आया अव्वल

स्वच्छ भारत अभियान में नोएडा नम्बर वन, पूरे देश में आया अव्वल

Tricity Today | स्वच्छ भारत अभियान में नोएडा नम्बर वन

Swachh Bharat Abhiyan : नोएडा शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में नोएडा शहर को मध्यम दर्जे के तमाम शहरों के बीच नंबर वन आंका गया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने रैंकिंग अवार्ड सौंपा है। आपको बता दें कि नोएडा शहर के लिए लगातार तीसरे साल यह बड़ी उपलब्धि है।

मध्यम दर्जे के शहरों में अव्वल आया नोएडा
भारत सरकार का शहरी विकास मंत्रालय पिछले 7 वर्षों से स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग कई श्रेणी में जारी होती है। नोएडा शहर को मध्यम दर्जे के शहरों में सबसे स्वच्छ माना गया है। लिहाजा इस श्रेणी में नोएडा की रैंकिंग नंबर वन है। शनिवार को ऋतु महेश्वरी और नोएडा अथॉरिटी के तमाम दूसरे अधिकारी दिल्ली पहुंचे। वहां आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अवार्ड ऋतु महेश्वरी को सौंपा है। इसके बाद ऋतु महेश्वरी ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा की है।

रंग लाई हो ऋतु महेश्वरी की मेहनत
शहर को साफ-सुथरा रखने और निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी पिछले 3 वर्षों से रिकॉर्ड तोड़ मेहनत कर रही है। अब जब शनिवार को नोएडा शहर ने यह उपलब्धि हासिल की है। ऋतु महेश्वरी की मेहनत रंग लाई है। गाजियाबाद से नोएडा आने के बाद ऋतु महेश्वरी ने इस दिशा में गंभीर पहल की व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर को साफ करने के लिए अभियान चला कंपनियों संस्थानों और तमाम दूसरे परिसरों पर सफाई अभियान में सहयोग नहीं देने पर कार्यवाही भी की गई।

10 लाख की आबादी वाले शहरों में मिला चौथा नम्बर
नोएडा को दस लाख की आबादी वाले शहराें में किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में चौथा स्थान मिला है। पिछली बार 25वीं रैंक मिली थी। प्रदेश में नोएडा पहले स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में देश के 4,320 शहर शामिल हुए थे। खास बात यह है कि पिछले 3 वर्षों के दौरान नोएडा शहर की रैंकिंग लगातार सुधरी है। पिछले साल जहां नोएडा शहर को 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में 25वें स्थान पर आंका गया था, वहीं इस बार चौथे नंबर पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कामयाबी से शहर के लोगों में भी खुशी है। सोशल मीडिया पर लोग प्राधिकरण अधिकारियों की तारीफ कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.