किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नोएडा : किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Tricity Today | अमन बाबू

Noida : किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अगवा की गई किशोरी को भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली फेज-3 पुलिस के एक गांव में रहने वाली किशोरी कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने अमन बाबू पर ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को आरोपी अमन बाबू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि किशोरी के चिकित्सीय परीक्षण से पता चला है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.