नेताजी की श्रद्धांजलि पर नोएडा की इस संस्था ने बुलाए कवि, सुभाष चंद्र बोस को किया याद

ये देश रहना चाहिए : नेताजी की श्रद्धांजलि पर नोएडा की इस संस्था ने बुलाए कवि, सुभाष चंद्र बोस को किया याद

नेताजी की श्रद्धांजलि पर नोएडा की इस संस्था ने बुलाए कवि, सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Tricity Today | संस्था ने कवि सम्मेलन किया

Noida : शहर के सेक्टर-12 में स्थित ईशान म्यूज़िक कॉलेज में 'सांस्कृतिक चेतना को समर्पित संस्था नई पहल' द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया l कवि सम्मेलन सुप्रसिद्ध समाजसेवी महेश सक्सेना के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा और संचालन युवा कवि विनोद पाण्डेय ने किया l विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोक शर्मा उपस्थित रहे l 

नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित दी
कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ और कविताओं के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l कवि के रूप में मनोज मिश्रा कप्तान, पीयूष मालवीय और कुलदीप बरतरिया ने काव्य-पाठ किया l 

कार्यक्रम में यह लोग मुख्य रहे
कवि सम्मेलन में शहर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें एससी मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, आरएन श्रीवास्तव, उपदेश भारद्वाज, ज्ञानेंद्र अवाना, डॉ.नरेश शर्मा, महेंद्र अवाना, गीता भारद्वाज, विमलेश शर्मा, रामऔतार शास्त्री, राघवेंद्र दुबे, गिरीश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, नीलिमा भागी, गजानन माली, आरके तिवारी, टीसी गौर, मनीष जमवाल, प्रेम सागर और विरेंद्र सिंह राज प्रमुख रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.