नोएडा के विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, प्रबंधन ने डीएम और सीएमओ से लगाई मदद की गुहार

Oxygen Crises: नोएडा के विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, प्रबंधन ने डीएम और सीएमओ से लगाई मदद की गुहार

नोएडा के विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, प्रबंधन ने डीएम और सीएमओ से लगाई मदद की गुहार

Tricity Today | मीडिया को जानकारी देते मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ नीलेश कुमार

  • सेक्टर-27 में स्थित विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हुई
  • हॉस्पिटल में सिर्फ 1-2 घंटे का ऑक्सीजन उपलब्ध है
  • जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी से मदद की गुहार 
  • यहां 50 से ज्यादा नॉन कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है
  • 35 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है
गौतमबुद्ध नगर में कोविड अस्पतालों के साथ-साथ अब नॉन-कोविड हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही है। सोमवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित विनायक अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी से सहायता की गुहार लगाई है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ नीलेश कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में सिर्फ 1-2 घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक में है। जबकि यहां 50 से ज्यादा नॉन कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 35 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इसलिए अगर तुरंत हॉस्पिटल को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं मिलती है, तो हालात बिगड़ सकते हैं।

एक घंटे के लिए है स्टॉक
दरअसल इस वक्त पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। कोरोना से संक्रमित ज्यादातर गंभीर मरीजों को हाई सपोर्ट ऑक्सीजन पर रखा गया है। इस वजह से कोविड हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन की ज्यादा खपत हो रही है। लेकिन अब इसका असर गैर कोविड अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। नोएडा के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक सेक्टर-27 में स्थित विनायक अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक समाप्त हो गया। अस्पताल में महज अधिकतम 2 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है।

50 मरीजों का इलाज चल रहा है
अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई और सीएमओ डॉ दीपक ओहरी से मदद की गुहार लगाई है। थोड़ी देर पहले मीडिया से बातचीत के दौरान हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट नीलेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। अब हमारे पास महज 1 से 2 घंटे का ऑक्सीजन बचा है। जबकि यहां 50 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनमें से 35 को ऑक्सीजन की जरूरत है। उन्होंने डीएम और सीएमओ से अस्पताल को ऑक्सीजन मुहैया कराने की मांग की है। 

सभी अधिकारियों के संज्ञान में है
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के बारे में डीएम, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अगर हमें तुरंत ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कराई गई, तो अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान खतरे में आ सकती है। क्योंकि यह सभी नॉन कोविड पेशेंट हैं। इन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती नहीं कराया जा सकता। ऐसे में ये इलाज के लिए कहां जाएंगे। उनका कहना है कि अगर ऑक्सीजन की कमी से हालात अनियंत्रित होते हैं और किसी भर्ती मरीज की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की नहीं होगी। क्योंकि हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.