निजी स्कूलों के खुलने के खिलाफ हैं अभिभावक, सर्वे से हुआ खुलासा

नोएडा : निजी स्कूलों के खुलने के खिलाफ हैं अभिभावक, सर्वे से हुआ खुलासा

निजी स्कूलों के खुलने के खिलाफ हैं अभिभावक, सर्वे से हुआ खुलासा

Google Photo | Symbolic Photo

गौतमबुद्ध नगर में निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक फिलहाल स्कूल खुलने के खिलाफ हैं। गौतमबुद्ध नगर पेरेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) ने इस संबंध में एक सर्वे कराया था। जिसमें जनपद के 91.6 फीसदी अभिभावक फिलहाल स्कूलों के खोले जाने के विरोध में हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने इस बारे में बताया कि होली की छुट्टियों के दौरान संस्था ने अभिभावकों के बीच एक ऑनलाइन सर्वे कराया था। 

यह सर्वे गूगल फार्म के जरिए पूरा कराया गया था। इसमें 650 से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इनमें से 91.6 प्रतिशत पेरेंट्स का मानना है कि स्कूल अभी नहीं खोला जाना चाहिए। मनोज कटारिया ने बताया कि सर्वे के लिए लाइनें 3 दिन खुली थीं। इस दौरान 40 स्कूलों के 650 से ज्यादा पेरेंट्स में सर्वे पूरा किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.