यमुना खादर के फार्म हाउस में चल रही थी पार्टी, 61 युवक और युवतियां गिरफ्तार

Noida BREAKING : यमुना खादर के फार्म हाउस में चल रही थी पार्टी, 61 युवक और युवतियां गिरफ्तार

यमुना खादर के फार्म हाउस में चल रही थी पार्टी, 61 युवक और युवतियां गिरफ्तार

Tricity Today | 61 युवक और युवतियां गिरफ्तार

लॉकडाउन के बावजूद नोएडा में पार्टियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 छात्र और छात्राओं को गिरफ्तार किया था। अब देर शाम नोएडा में यमुना खादर क्षेत्र के फार्म हाउस पर छापेमारी हुई है। वहां पार्टी चल रही थी। पुलिस ने 61 युवकों और युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को पकड़कर एक्सप्रेसवे थाने लेकर आई है। पूछताछ चल रही है। फार्म हाउस से भारी मात्रा में शराब, बीयर और नशे का दूसरा सामान बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में नाईट कर्फ्यू के दौरान "नशा पार्टी" चल रही थी। पुलिस को जानकारी मिली और छापा मारा गया। फार्म हाउस से 61 लोगों को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। इसमें 45 युवक और 16 युवतियां गिरफ्तार हुई हैं। पिछले एक सप्ताह में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने इस क्षेत्र में हो रही तीसरी "नशा पार्टी" के दौरान लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

UPDATING...

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.