दिल्ली मेट्रो से जा रहे यात्रियों को स्टेशन पर उतारा, खड़े रहे मुसाफिर, Video Viral 

Noida News : दिल्ली मेट्रो से जा रहे यात्रियों को स्टेशन पर उतारा, खड़े रहे मुसाफिर, Video Viral 

दिल्ली मेट्रो से जा रहे यात्रियों को स्टेशन पर उतारा, खड़े रहे मुसाफिर, Video Viral 

Tricity Today | Video Viral

Noida News : सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है। जब नोएडा से द्वारका जा रही दिल्ली मेट्रो को सुबह सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर खाली कराया गया। इसके पीछे की वजह एक किशोरी का मेट्रो के आगे कूदना बताया जा रहा है। किशोरी की गंभीर हालत बनी हुई है। मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के खड़े होने का वीडियो वायरल हो रहा है। 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित
युवती के ट्रेन की चपेट में आने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल किशोरी को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद उसे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। अब भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ, करीब 15 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। ट्रेन को खाली करा लिया गया। हर स्टेशन पर यात्री मेट्रो के इंतजार में खड़े रहे। हालांकि कुछ देर बाद नोएडा से द्वारका वाले मेट्रो रूट को बहाल कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि एक किशोरी मेट्रो से हादसे का शिकार हुई है। अभी जांच हो रही है कि किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कैमरों की मदद से यह भी देखा जाएगा कि क्या वह किसी के साथ स्टेशन आई थी या फिर अकेले। उसके फोन की भी जांच की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.