कान्हा के भक्तों के लिए खास सुविधा, जन्मभूमि जाने लिए यहां से पकड़ें बस

Noida to Mathura Janmashtami : कान्हा के भक्तों के लिए खास सुविधा, जन्मभूमि जाने लिए यहां से पकड़ें बस

कान्हा के भक्तों के लिए खास सुविधा, जन्मभूमि जाने लिए यहां से पकड़ें बस

Tricity Today | जन्मभूमि

Noida|Greater Noida : कान्हा के भक्तों के लिए जरूरी खबर है। जन्माष्टमी का त्यौहार मथुरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां देश-विदेश से लोगों का पहुंचने का तांता लगा हुआ है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा परिवहन विभाग की ओर से खास सुविधा दी जा रही है। शुक्रवार की सुबह से मथुर-वृंदावन और गोवर्धन के लिए अधिक बसों की व्यवस्था की गई है।

सुबह 6 बजे से रात तक चलेगी बस
कान्हा की नगरी मथुरा के लिए नोएडा से 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह बस सेवा सुबह 6:00 बजे से शुरू होगी, जो शुक्रवार रात तक जारी रहेगी। श्रद्धालु मोराना डिपो से बस पकड़ सकते हैं। वही, ग्रेटर नोएडा के दादरी बस अड्डे से भी मथुरा के लिए स्पेशल बस चलाई गई हैं।

सीएम पहुंचेंगे मथुरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसमें 30 मिनट का कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए निर्धारित किया गया है।

कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। जन्माष्टमी की पूजा खासकर मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में विधि-विधान से की जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.