नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, किसानों की जंतर-मंतर पर होने वाली पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

BIG BREAKING : नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, किसानों की जंतर-मंतर पर होने वाली पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, किसानों की जंतर-मंतर पर होने वाली पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

Tricity Today | नोएडा और दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस हुई अलर्ट

Noida-Delhi Border : दिल्ली पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध में पूरे देश के किसानों के भीतर भयंकर रोष व्याप्त हो गया है। सोमवार की सुबह दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

गौतमबुद्ध नगर के हजारों लोग हो सकते हैं दिल्ली के लिए रवाना
दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि राकेश टिकैत को हिरासत में लेने के बाद हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। उसको लेकर नोएडा और दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी हो गया है। नोएडा चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में एंट्री मिल रही है। 

राकेश टिकैत पहले ही हिरासत में
आशंका है कि दिल्ली में होने वाली महापंचायत के लिए हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसको लेकर ही हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह जंतर मंतर पर देश में बेरोजगारी के खिलाफ महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ही पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर मधु विहार थाने में ले गई। वहां पर काफी देर तक पूछताछ की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.