Noida News : वो कहते हैं सच छुपाए नहीं छुपता है। कितना भी कोशिश कर ले एक दिन सच सामने आ ही जाता है। इसी का उदाहरण नोएडा में देखा गया है। जहां फेस-2 थाना पुलिस ने 16 साल पहले पत्नी का मर्डर करके छुपे आरोपी पति को ढूढ़ निकाला है। बताया जा रहा है साल 2008 में पत्नी के अवैध संबंध के शक से उसने पत्नी को मौत के घाट उतरा था। इसके बाद उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। अब जाकर पुलिस ने आरोपी को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2008 में बिहार निवासी संजय नोएडा में अपनी पत्नी के साथ रहता था। संजय ने 16 साल पहले अपनी को मौत के घाट उतार दिया था। तभी से ही वह फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने उसे पूरे शहर और शहर के बाहर ढूढ़ा लेकिन वो कहीं नहीं मिला। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित भी किया गया।
भेष बदलकर भटकता रहा
करीब 16 साल बाद पुलिस ने आरोपी को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और आदमी के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए उसने 5 दिसंबर 2008 को पत्नी को प्रेशर कुकर सिर पर मारकर और उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। संजय ने बताया कि वह कई शहरों में भेष बदलकर भटकता रहा अपने आपको छुपाये रखा। जिस वक्त उसने मर्डर किया था उस दौरान वह 39 साल का था अभी वह 55 साल का है।
पंजाब में सरदार बनकर गुजारी जिंदगी
फेस-2 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगते ही उन्होंने एक टीम पंजाब भेजी। आरोपी ने बचने के लिए लंबी दाढ़ी रख ली थी इसलिए उसे पहचान नहीं पा रहे थे। आरोपी की चालाकी ने उसे 16 साल तक छुपाये रखा लेकिन उसे सोमवार को जिला अमृतसर पंजाब के थाना बी डिविजन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।