नोएडा में मामूली बहस के दौरान युवक को बहन के सामने कत्ल करने वाले दोनों गिरफ्तार, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बड़ी खबर : नोएडा में मामूली बहस के दौरान युवक को बहन के सामने कत्ल करने वाले दोनों गिरफ्तार, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

नोएडा में मामूली बहस के दौरान युवक को बहन के सामने कत्ल करने वाले दोनों गिरफ्तार, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Google Image | सर्वेश कुमार गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-8 में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी का नाम सनी है। पुलिस ने सनी को रविवार को गिरफ्तार किया। पहले आरोपी सर्वेश कुमार को पुलिस ने शनिवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है और उनसे हत्या की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बताते चलें कि शुक्रवार की रात नोएडा सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले रामबाबू (22वर्ष) की सनी और सर्वेश कुमार ने नशे में चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मृतक बाबूलाल की बहन ने नोएडा सेक्टर-20 थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

यह है पूरा मामला 
बताते चलें कि मृतक बाबूलाल अपनी बहन के साथ सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की रात शिफ्ट खत्म होने के बाद करीब 9:30 बजे दोनों भाई-बहन वापस कोंडली स्थित अपने निवास पर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-8 स्थित बिजली घर के पास शराब के नशे में धुत सनी और सर्वेश से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। थोड़ी देर में बहस ने गंभीर रूप ले लिया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में मृतक बाबूलाल को गंभीर चोटें आईं। बाद में सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कोंडली में रहने वाली लड़की और उसका भाई रामबाबू (22 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भाई-बहन कंपनी से काम खत्म कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-8 बिजली घर के पास कथित रूप से शराब के नशे में धुत उनकी ही कंपनी में काम करने वाले दो लोगों से किसी बात पर उनकी बहस हो गई। थोड़ी देर में बहस ने गंभीर रूप ले लिया।

इस दौरान आरोपियों और युवक के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। नशे में धुत आरोपियों ने बाबूलाल पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश चाकू से लगातार वार करते रहे। इससे रामबाबू के शरीर पर चाकू से कई जगह गहरे घाव बन गए। गंभीर रूप से घायल रामबाबू को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर उसकी बिगड़ती हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरजंग में डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.