डायल 112 ने साढ़े 6 मिनट से भी कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया

नोएडा पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह की टीम पूरे यूपी में नंबर-1 : डायल 112 ने साढ़े 6 मिनट से भी कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया

डायल 112 ने साढ़े 6 मिनट से भी कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया

Tricity TodayNoida | नोएडा पुलिस कमिश्नर अलोक

Gautam Buddh Nagar : संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों को पुलिस सहायता देने के लिए डायल 112 (Dial 112) उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की एक महत्वपूर्ण योजना है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (Commissionerate Gautam Budh Nagar) ने यूपी 112 के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता देने में एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम जुलाई 2022 महीने में सबसे शानदार आंका गया है। इससे पहले भी 12 बार गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम पूरे प्रदेश में बेहतर आया है। अबकी बार गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट टीम लगातार 13वीं नंबर-1 पर आई है। एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर पुलिस डायल 112 टीम ने रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

जिले में 115 पीआरवी तैनात
जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक पूरे प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। पिछले साल जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 400-450 इवेन्ट प्राप्त होते है, जिनको कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से डायल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी और 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पंहुचकर त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। 

जून में कुल 17,612 सूचनाएं प्राप्त हुई
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में माह जुलाई महीने में कुल 17,909 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनपर पीआरवी द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही कर सहायता प्रदान की गई। महिला की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गौतमबुद्ध नगर में 06 महिला पीआरवी चलती है। हाईवे पर सुरक्षा व त्वरित रेस्पांस के लिए 04 पीआरवी ईस्टर्न-पेरीफेरल और 02 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेसवे पर संचालित रहती है। 

04 बार ’’पीआरवी ऑफ दा डे’’ का खिताब मिला
जुलाई माह में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में शहरी क्षेत्र में पीआरवी का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 05 मिनट 04 सैकण्ड रहा और देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉस टाइम 06 मिनट 54 सैकण्ड रहा। जुलाई महीने का ऐवरेज रेस्पॉन्स टाइम 06 मिनट 13 सैकण्ड रहा है। जुलाई में प्रदेश के यूपी-112 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर 03 बार "पीआरवी ऑफ दा डे" का खिताब प्राप्त किया है।

गौतमबुद्ध नगर डायल 112 के जुलाई में बेहतरीन कार्य -

पहला कार्य : बीते 4 जुलाई 2022 को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति के छत से गिरने की सूचना पर पीआरवी 1857 को मिली। सूचना मिलने के बाद तत्काल 112 टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित को इलाज के लिए पीआरवी 1857 ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया। 

दूसरा कार्य : 20 जुलाई को थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्रान्तर्गत पीआरवी 1844 गश्त थी। तभी कुछ राहगीरों द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन चालक एक केंटर को पीछे से टक्कर मारकर भाग गया, जिसके कारण कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल होकर गाडी में फंसा हुआ था। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को बाहर निकालकर और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

तीसरा कार्य : 22 जुलाई को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत पीआरवी 2648 गश्त थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलने के बाद पीआरवीकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि एक कैंटर ने खडे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल होकर गाडी में फंसा हुआ है और 3 अन्य व्यक्ति घायल हो गए है। पीआरवी कर्मियों ने कार्यवाही करते हुए कैंटर चालक को बाहर निकालकर और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दादरी में भर्ती कराया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.