नोएडा पुलिस कमिश्नर ने शिव भक्तों का जाना हाल, कहा- श्रद्धालुओं को ना हो कोई दिक्कत

Kanwar Yatra 2022 : नोएडा पुलिस कमिश्नर ने शिव भक्तों का जाना हाल, कहा- श्रद्धालुओं को ना हो कोई दिक्कत

नोएडा पुलिस कमिश्नर ने शिव भक्तों का जाना हाल, कहा- श्रद्धालुओं को ना हो कोई दिक्कत

Tricity Today | नोएडा पुलिस कमिश्नर ने शिव भक्तों का जाना हाल

Noida : सावन मास में हरिद्वार से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर आते हैं। ऐसे में भोले के भक्तों के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसकी खुद कमान गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ले रखी है। सोमवार की देर रात कमिश्नर ने निर्धारित रूटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं से वार्ता की। पुलिस कमिश्नर के साथ आला अधिकारी भी दौरे पर उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कावड़ यात्रा के लिए बनाए गए मार्ग पर पैदल मार्च किया साथ ही निर्धारित रूट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने कैंप में जाकर शिव भक्तों से उनका हालचाल जाना। इस बार श्रावण मास की महाशिवरात्रि 26 जुलाई की है। उस दिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिया अपने अपने गांव में रुद्राभिषेक करेंगे। ऐसे में दूरदराज के कावड़िया नोएडा पहुंचने लगे हैं।
अलर्ट रहने के आदेश
पुलिस आयुक्त ने सभी थानाध्यक्षों और सहायक पुलिस आयुक्तों को अलर्ट रहने के आदेश दिया है। आलोक सिंह ने कहा, “शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, अगर भक्तों को कोई दिक्कत आती है तो उसे तत्काल सहायता दी जाए। अगर कोई अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश करें या किसी भी प्रकार से यात्रा में परेशानी उत्पन्न करता हैं तो उसके ऊपर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।”

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.