पुलिस कमिश्नर ने चैलेंजर्स ग्रुप को किया सम्मानित, बच्चों को सराहा

Noida News : पुलिस कमिश्नर ने चैलेंजर्स ग्रुप को किया सम्मानित, बच्चों को सराहा

पुलिस कमिश्नर ने चैलेंजर्स ग्रुप को किया सम्मानित, बच्चों को सराहा

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर ने चैलेंजर्स ग्रुप को किया सम्मानित

Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन प्रतिभाग के तहत सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बेटियों को सशक्त बनाना जरूरी
चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि इस देश का विकास तभी संभव है, जब देश की बेटियों को सशक्त बनाकर उन्हें उनके अधिकारों से रूबरू कराया जा सके। ये कहावत पूरे जग में विख्यात है कि एक नारी सिर्फ खुद को शिक्षित नहीं करती, बल्कि अपने साथ साथ अपने पूरे परिवार पूरे समाज को शिक्षित करती है।

कलाकृतियों की सराहना 
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चैलेंजर्स की पाठशाला के बच्चों द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से बनी विभिन्न कलाकृतियों की सरहाना की और भविष्य में यूं ही मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए संस्था को प्रेरित किया। इस मौके पर डीसीपी प्रीति यादव, एसीपी वर्णिका सिंह, गीतिका, रोशनी, चांदनी, राजेश्वरी, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.