सिविल इंजीनियर से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

नोएडा : सिविल इंजीनियर से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

सिविल इंजीनियर से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Tricity Today | सिविल इंजीनियर से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

नोएडा पुलिस की मंगलवार रात पृथला चौक पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए और एक बदमाश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कांबिंग कर फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। 

फेस-3 थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस टीम पृथला गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा। लेकिन स्कूटी सवार युवकों ने स्कूटी दौडा दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो, गढ़ी चौखंडी के पास युवकों की स्कूटी फिसल गई। इस दौरान स्कूटी सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी टिकरी थाना बिसरख निवासी दीपांशु और प्रदीप ठाकुर है। आरोपी के पास से पुलिस ने कुछ दिन पहले सिविल इंजीनियर के साथ लूटा गया मोबाइल और इंदिरापुरम से लूट का एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने कांबिंग के दौरान तीसरे आरोपी टिकरी थाना बिसरख निवासी अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.