नोएडा पुलिस ने महिलाओं का बढ़ाया हौसला, आईपीएस  वृंदा शुक्ला बोली- नारी शक्ति को किसी से डरने की जरूरत नहीं

Woman Day Special : नोएडा पुलिस ने महिलाओं का बढ़ाया हौसला, आईपीएस वृंदा शुक्ला बोली- नारी शक्ति को किसी से डरने की जरूरत नहीं

नोएडा पुलिस ने महिलाओं का बढ़ाया हौसला, आईपीएस  वृंदा शुक्ला बोली- नारी शक्ति को किसी से डरने की जरूरत नहीं

Tricity Today | नोएडा पुलिस

Noida : नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-5 में महिला जागरूकता और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा, महिलाओं से रूबरू हुई साथ ही महिलाओं का साहस बढ़ाते हुए उनके साथ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर भी साझा किए। 

महिलाओं का साहस बढ़ाया
डीसीपी महिला सुरक्षा ने प्राथमिक पाठशाला में महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जागरूकता संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का साहस बढ़ाया, वही डीसीपी महिला सुरक्षा और एडीसीपी महिला सुरक्षा ने महिलाओं के साथ "सहना नही, अब कहना" का नारा भी दोहराया है। वही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा ईकाई द्वारा महिला जागरूकता को देखते हुए थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत आज डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला और एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक पाठशाला, महिला जागरूकता और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

महिलाओं को किया जागरूक
इस कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा वहां उपस्थित सभी महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और किसी भी प्रकार के अपराध होने की दशा में पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए भी जागरूक किया गया। वही उनके द्वारा महिलाओं को अपराध चुपचाप सहन ना करने और मामलें को तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाने के लिए महिलाओं को समझाया गया साथ ही महिलाओं को महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किन-किन मामलों में किस प्रकार से तुरंत पुलिस सहायता ले सकती है। 

महिला थाना प्रभारी के द्वारा भी जागृति लीला फाउंडेशन के सहयोग से अर्श कन्या गुरुकुल सोरखा सेक्टर-115 में महिला जागरूकता और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा महिलाओं और बच्चियों को उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.