यमुना खादर में स्थित फार्म हाउस पर पुलिस की पैनी नजर, अवैध पार्टी करने वाले 18 गिरफ्तार

Noida Breaking : यमुना खादर में स्थित फार्म हाउस पर पुलिस की पैनी नजर, अवैध पार्टी करने वाले 18 गिरफ्तार

यमुना खादर में स्थित फार्म हाउस पर पुलिस की पैनी नजर, अवैध पार्टी करने वाले 18 गिरफ्तार

Tricity Today | Symbolic Photo

NOIDA : गौतमबुद्ध नगर के यमुना खादर में स्थित फार्म हाउस पर अब पुलिस ने नजर तेज हो गई है। इन फार्म हाउस में होने वाली हर एक गतिविधियों पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने यमुना नदी के किनारे स्थित फार्म हाउस पर अवैध तरीके से पार्टी कर रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौतम बुद्ध नगर के यमुना खादर में काफी फार्म हाउस मौजूद हैं। जहां पर अवैध गतिविधियां होती हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान इन फार्म हाउस में सेक्स पार्टी, देह व्यापार का काला धंधा और अनेक अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है। इन फार्म हाउस में अभी तक सैकड़ों लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जो अवैध कार्यों में संलिप्त लिप्त थे।

18 लोग गिरफ्तार
थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस पर कुछ लोग अवैध रूप से पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली निवासी इरफान, जीशान, राहिल, अरमान, शहजाद, भगवान दास, वसीम, मोहम्मद आसिफ, जावेद ,आसिफ, तेजराम, तौसीफ, नवसाद, जितेन, सुहेल, संजय, अशरफ फैसल, मोहम्मद वारिस, काशिफ सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकारी छात्र है। 



बढ़ रहा है फार्म हाउस में "नशा पार्टी" का चलन
पिछले काफी समय से दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र समेत अन्य शहरों से लोग "नशा पार्टी" करने के लिए नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के विभिन्न फार्म हाउस में वीकेंड में आते रहे हैं। यहां का खुला माहौल और मन- मुताबिक नशे की चीजें आसानी से उपलब्ध होने के चलते छात्र- छात्राओं की लिए यह इलाका उनकी पहली पसंद बन चुका है। हालांकि पिछले करीब 10 सालों में पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा बार रेड करके ऐसी नशा पार्टी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है बावजूद इसके नाईट कर्फ्यू में भी नशे की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.