यमुना खादर में बने सभी फार्म हाउसों पर पुलिस की पैनी नजर, चौकी इंचार्ज पर भी संदेह

बड़ी खबर : यमुना खादर में बने सभी फार्म हाउसों पर पुलिस की पैनी नजर, चौकी इंचार्ज पर भी संदेह

यमुना खादर में बने सभी फार्म हाउसों पर पुलिस की पैनी नजर, चौकी इंचार्ज पर भी संदेह

Google Image | Symbolic Photo

Noida : यमुना किनारे फार्महाउसों में आए दिन होनी वाली पार्टी और कोरोना नियमों की होने वाली अवहेलना को लेकर अब पुलिस ने 20 फार्म हाउसों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। यही वह फार्म हाउस हैं, जिनमें इस तरह की गतिविधियां होती हैं।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने के मामले में फार्म हाउस मालिक रोहित चढ्ढा समेत 8 लोगों के खिलाफ पार्टी कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयोजकों की ओर से 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहां पर कई दर्जनों की संख्या में फार्म हाउस है, लेकिन पार्टी आदि का काम करने वाले करीब 20 फार्म हाउस है और इन्हीं फार्म हाउस में अकसर विवाद होता रहता है। 



एडीसीपी ने बताया कि ऐसे फार्म हाउसों पर कार्रवाई करने के लिए कोतवाली स्तर से नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे वह इस तरह की गलती दोबारा न करें। इसके अलावा संंबंधित क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि फार्म हाउसों पर विशेष निगाह रखें। गौरतलब है कि आए दिन फार्म हाउस में नियम तोड़कर की जाने वाली पार्टी के मामले में चौकी इंचार्ज पर भी अधिकारियों को संदेह है।

आपको बता दें कि दो दिनों पहले ही यमुना खादर के किनारे स्थित फार्म हाउस में नशा पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 61 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें 15 युवतियां भी शामिल थी। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने कई फार्म हाउसों पर छापा मारा है। जहां पर गलत गतिविधियां होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.