बेटी की जिंदा होने की खबर सुन पिता की हुई आंखें नम, भाई ने छोड़ दी थी उम्मीद, नोएडा पुलिस ने ढूंढ निकाला घर

अच्छी खबर : बेटी की जिंदा होने की खबर सुन पिता की हुई आंखें नम, भाई ने छोड़ दी थी उम्मीद, नोएडा पुलिस ने ढूंढ निकाला घर

बेटी की जिंदा होने की खबर सुन पिता की हुई आंखें नम, भाई ने छोड़ दी थी उम्मीद, नोएडा पुलिस ने ढूंढ निकाला घर

Tricity Today | महिला को परिजन को सौंपा

Noida : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा महिला को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए मुहिम चलाया। इस मुहिम के तहत एएचटीयू की टीम सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम पहुंची। जहां महिलाओं की काउंसलिंग ली गई। काउंसलिंग के आधार पर 2 महिलाओं को सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया है। दोनों के परिजनों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का आभार व्यक्त किया है।

पहला मामला
महिला को 9 नवंबर को शेल्टर होम दयाल अपना घर जिला मेरठ से अपना घर आश्रम सेक्टर-34 नोएडा लाया गया था। महिला की उम्र 50 साल है। महिला ने काउंसलिंग के दौरान अधिकारी को बताया कि गांव हरचना बुलन्दशहर की रहने वाली है। एएचटीयू टीम ने गूगल ऐप पर गांव को सर्च कर के देखा। अधिकारियों को महिला की बात पर विश्वास हो गया। टीम द्वारा छानबीन की गई। जिसमें पता चला कि महिला जो लोकेशन बता रही है, वह थाना गुलावटी के अंतर्गत आता है।

संपर्क कर महिला के परिजनों से वार्ता
स्थानीय थाने से संपर्क कर महिला के परिजनों से वार्ता की गई । जिन्हें नोएडा बुलाकर महिला को सौंप दिया गया। महिला के परिजनों ने बताया कि वह दिमागी रुप से परेशान चल रही है। अक्टूबर में वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से ही सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे। काफी तलाश के बाद उम्मीदें खत्म हो गई थी।
दूसरा मामला
अपना घर आश्रम में रह रही दूसरी महिला उम्र करीब 28 है। महिला को 17 अक्टूबर को अपना घर आश्रम में थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा लाया गया था। पीड़ित महिला का इलाज आश्रम पर चल रहा था। मानसिक रूप से पीड़ित महिला की काउंसलिंग एएचटीयू ने की। कुछ हालत में सुधार होने पर महिला ने बताया कि वह गांव सलेमपुर जिला गया बिहार की रहने वाली है, उसने टीम को अपने पिता का नाम बताया। एएचटीयू ने बिहार पुलिस की मदद से महिला के परिजनों से संपर्क किया। बेटी की सूचना मिलने के बाद पिता नोएडा पहुंच गए। पिता की आंखें नम हो गई। इसके बाद टीम ने महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। महिला के पिता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.