नोएडा पुलिस ने पत्नी और मां से की पूछताछ, मेडिकल रिपोर्ट में दिखे चोट के निशान

विवेक बिंद्रा केस में बढ़ा जांच का दायरा : नोएडा पुलिस ने पत्नी और मां से की पूछताछ, मेडिकल रिपोर्ट में दिखे चोट के निशान

नोएडा पुलिस ने पत्नी और मां से की पूछताछ, मेडिकल रिपोर्ट में दिखे चोट के निशान

Google Photo | Vivek Bindra

Noida News : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट के गंभीर आरोप के मामले में नोएडा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विवेक बिंद्रा के ससुराल के लोग वकील के साथ थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनका पूरा पक्ष जाना। विवेक की पत्नी ने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। दूसरी तरफ, पुलिस ने विवेक बिंद्रा के घर पहुंचकर उनकी मां से भी घटना वाले दिन की जानकारी ली है। पुलिस ने सोसाइटी के गार्डों से भी पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि काफी अहम सबूत मिले हैं। इससे धाराओं में इजाफा किया जा सकता है।

पुलिस को दी मेडिकल रिपोर्ट
विवेक की पत्नी यानिका ने बताया कि शादी के बाद वह नोएडा की सुपरनोवा वेस्ट रेजिडेंसी में रह रही थी। शादी के बाद विवेक बिंद्रा का मां से झगड़ा हो गया। उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौंज करते हुए विवेक ने पीटा। पिटाई से उनके के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। पुलिस को दी मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सोसायटी का एक विडियो भी पुलिस को मिला है। इसमें विवेक यानिका को गेट से अंदर की ओर खींचते हुए दिख रहे हैं।
                                                                                         
क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में वैभव क्वात्रा ने बताया कि उनकी बहन यानिका की शादी बीते छह नवंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। एफआईआर के अनुसार, गाली-गलौंज करते हुए विवेक ने यानिका को बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव हैं। विवेक ने पत्नी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। इसका दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको बता दें, विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर उनके 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं। एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.