वाहनों की दिल्ली में No Entry के बाद, नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए प्रभावित जगहें 

G-20 Summit 2023 : वाहनों की दिल्ली में No Entry के बाद, नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए प्रभावित जगहें 

वाहनों की दिल्ली में No Entry के बाद, नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए प्रभावित जगहें 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : दिल्ली में होने जा रहे G-20 समिट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 9 और 10 सितंबर को प्रमुख मार्ग और स्थान के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस द्वारा नोएडा की सीमा से दिल्ली में भारी, मध्य और हल्के माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है।

इन जगहों पर लगने वाले जाम से निजात 
G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान गौतमबुद्धनगर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली राज्य होकर अन्यत्र जाने वाले भारी/मध्यम/हल्के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। G-20 के दौरान डायवर्जन प्वाईंट पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिये गये हैं। गौतमबुद्धनगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यातायात दबाव के कारण बनने वाले कंजेक्शन प्वाईंट यथा किसान चौक, माडल टाउन, सूरजपुर, कच्ची सड़क, बिसरख हनुमान मन्दिर गोलचक्कर, इटेहड़ा गोलचक्कर, डीएस ग्रुप तिराहा, सैक्टर 60, 59 मैट्रो तिराहा, फोर्टिस तिराहा आदि स्थल पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है।

दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन 
सात सितंबर की शाम पांच बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक वाहन दिल्ली नहीं जा सकेंगे। हालांकि आवश्यक वस्तु जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली में नो-एंट्री नियम के अनुसार अनुमति लेकर जा सकेंगे। जिले से दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, दिल्ली पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशन के अनुसार, अपने गंतव्य को जा सकेंगे। आमजन को सलाह दी गई कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए गौतमबुद्धनगर से दिल्ली जाने के लिए अपने निजी वाहन का कम से कम प्रयोग करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.