नोएडा पुलिस ने चलाया ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’, इस गांव में नारी शक्ति को किया जागरूक

अच्छी खबर : नोएडा पुलिस ने चलाया ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’, इस गांव में नारी शक्ति को किया जागरूक

नोएडा पुलिस ने चलाया ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’, इस गांव में नारी शक्ति को किया जागरूक

Tricity Today | ‘महिला सशक्तिकरण’ अभियान के तहत रोहिल्लापुर गांव में महिलाओं को किया जागरूक

Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नोएडा पुलिस की एक टीम ने ‘महिला सशक्तिकरण’ अभियान के तहत आज जिले के रोहिल्लापुर गांव में महिलाओं को जागरूक किया। इसके लिए नोवरा के संरक्षक अजीत सिंह तोमर ‘बजरंगी’ और अध्यक्ष रंजन तोमर के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें गांव की महिलाएं शामिल हुईं। नोएडा के  एक्सप्रेसवे  थाने की महिला पुलिस ने एक ऑडियो के माध्यम से नारी शक्ति को अधिकारों की जानकारी दी। इसमें छेड़छाड़, अभद्रता, पति द्वारा शराब पीने के बाद मारपीट आदि के खिलाफ उनके वैधानिक अधिकारों के बारे में बताया। 

महिला पुलिस कर्मियों ने यौन उत्पीड़न से बचाव और उसकी शिकायत के बारे में महिलाओं को जागरूक बनाया। बाद में महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से उनकी समस्याएं जानीं। नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर  ने महिलाओं का मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात रखी। इसमें सिर्फ गांव की महिलाएं और वहां तैनात आंगनबाड़ी समेत दूसरी सक्रिय नारी शक्ति शामिल रहेंगी। ताकि आगे होने वाली मीटिंग एवं समस्याओं, समाधानों की जानकारी महिलाएं एवं पुलिस की महिला अधिकारी आपस में साझा कर सकें।  

इस ग्रुप में सिर्फ महिलाएं उपस्थित रहेंगी। महिला  पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की मीटिंग लगातार होती रहेगी। अगली बार से यह बैठक कम्युनिटी सेंटर पर आयोजित होगी। पुलिस विभाग ने आज की मीटिंग आयोजित करने के लिए नोवरा का आभार जताया।  नोवरा के संरक्षक अजीत सिंह तोमर ‘बजरंगी’  एवं अध्यक्ष रंजन तोमर ने कमिश्नर आलोक सिंह एवं डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला  का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से महिलाओं को उत्पीड़न से निजात मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.