NOIDA NEWS : गुरुवार की दोपहर नोएडा पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आरोपी काफी समय से कई मामलों में वांछित चल रहा था।
एनसीआर में कई वारदातों को दिया अंजाम
नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ है। बदमाश की पहचान गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी काफी लूट और चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। यह आरोपी एनसीआर में कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।