पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले, 48 घंटे बाद भी शव के टुकड़े की पहचान नहीं

Noida : पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले, 48 घंटे बाद भी शव के टुकड़े की पहचान नहीं

पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले, 48 घंटे बाद भी शव के टुकड़े की पहचान नहीं

Tricity Today | नाली में गुरुवार सुबह एक महिला के पैर और हाथ कटे हुए अंग मिले

Noida : सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में शव के टुकड़े मिलने के बाद सनसनी फैली हुई है। यह शव के टुकड़े किसके हैं, इसकी पहचान 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस सेक्टर-8 में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल चुकी है लेकिन उसके बावजूद पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस गुत्थी को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि फिलहाल में मिला शव किसी महिला का हो सकता है। आपको बता दें, जिस नाले में शव के टुकड़े मिले हैं। उस नाले के आसपास इससे पहले भी शव और शरीर के टुकड़े मिले हुए हैं।

1 किलोमीटर के दायरे में सफाई और छानबीन
पुलिस ने टुकड़े के और अधिक सबूत जुटाने के लिए नाले के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में सफाई और छानबीन की है। इसके अलावा मानव शरीर का कोई और हिस्सा नाले में नहीं मिला है, जो पुलिस ने बरामद किए हैं। उसमें पैर के नाखून में नेल पालिश और हाथ में हरा रंग था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच करेगी।

क्या है मामला
नोएडा के सेक्टर-8 के एक नाली में गुरुवार सुबह एक महिला के पैर और हाथ कटे हुए अंग मिले थे। इसके साथ साथ सफाई कर्मियों को बुला कर नाले में महिला का सिर और धड़ की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद हत्यारे ने शव के कई टुकड़े कर उसे अलग अलग स्थानों पर फेंका है।

डीसीपी नोएडा जोन हरीश चंदर ने बताया कि मानव अंगों को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था। वह चार पांच दिन पुराने है और किसी महिला के है। पुलिस आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों और सेक्टर-8 की झुग्गियों में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई महिला लापता तो नहीं है। वहीं आशंका है कि किसी ने कहीं और हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंके है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.