500 से ज्यादा लूट करने वाले बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मारी गोली, नोएडा और एनसीआर में था आतंक

BIG BREAKING : 500 से ज्यादा लूट करने वाले बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मारी गोली, नोएडा और एनसीआर में था आतंक

500 से ज्यादा लूट करने वाले बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मारी गोली, नोएडा और एनसीआर में था आतंक

Tricity Today | बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

Noida : थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल और एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटी हुई 6 सोने की चैन बरामद हुई है। इन बदमाशों के एनसीआर में 80 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने दिल्ली और नोएडा 500 से भी ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने चलाई गोली
नोएडा के एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह सेक्टर-24 थाना पुलिस सेक्टर-33 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाश रुकने की बजाय जान से मारने की नियत से पुलिस पर गोली चला दी।

बदमाशों ने 500 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया
एडशिनल डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विनोद और भारत नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है। इनका तीसरा साथी विजय मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने पीछा करके विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की 6 चेन, दो देसी तमंचा, लूट में इस्तेमाल होने वाली पल्सर बाइक और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। इन बदमाशों ने नोएडा के थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-24 में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने 500 से भी ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.