सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली, एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने दी पूरी जानकारी

Noida Breaking: सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली, एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने दी पूरी जानकारी

सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली, एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने दी पूरी जानकारी

Tricity Today | दो लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली

नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात को मुठभेड़ हुई है। नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक ऑटो, लूटे हुए मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लूटे हुआ कैश बरामद बरामद किया है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, जिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। वो काफी शातिर किस्म के लूटेरे है। यह नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी है। नोएडा की सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान साहिबाबाद निवासी दिलशान और सलमान के रूप में हुई है। दरअसल, थाना सेक्टर-58 पुलिस को मंगलवार की देर शाम दो जानकारी मिली कि एक ऑटो में सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अर्लट हो गई। जिसके बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। 

रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात जब सेक्टर-58 पुलिस सेक्टर-62 गोलचक्कर और एनआईबी के पास इन बदमाशों के तलाश में चेकिंग कर कर रही थी। तभी सामने से इन बदमाशों के ऑटो को आते दिखे। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो बदमाश ऑटो को तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का घेराव कर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। जिसमें 2 पुलिसकर्मी बाल-बाल भी बचे है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा फायरिंग होने पर पुलिस ने जबाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमे दोनों बदमाश घायल हो गए। फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं इसके कब्जे एक ऑटो, एक तमंचा, दो कारतूस, एक पिस्टल, दो कारतूस, लूट के 4 मोबाइल और लूट हुए 2500 रुपए बरामद हुए है। पूछताछ में इन्होंने बताया है कि यह लोग सुनसान इलाको में ऑटो में सवारी बिठा के लूटपाट करते थे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.