चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा, बेवजह घर के बाहर निकलने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन

गौतमबुद्ध नगर : चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा, बेवजह घर के बाहर निकलने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा, बेवजह घर के बाहर निकलने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Tricity Today | चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा

NOIDA : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के चलते अलग-अलग जगहों पर लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं । इसी के साथ लोगों की आईडी चेक की जा रही है उसके बाद ही उनको आगे भेजा जा रहा है।

देश मे कोरोना महामारी अभी खत्म भी नही हुई थी कि ब्लैक फंगस,  व्हाइट फंगस और येलो फंगस भी कोहराम मचा रहा है। जिसके चलते गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा जनपद में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर बेवजह घूम रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सभी वाहनों के पास चेक करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जो लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं। बेरीगेटिंग के साथ अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के घूमने वालो के खिलाफ चालान काटे कातर जा रहे जा रहे है, उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार लॉकडाउन का अच्छे से पालन करवाने के लिए जुटी हुई है। शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, सड़क पर घूम रहे लोगों और वाहनों का पास चेक किया जा रहा बेवजह हमने वाले और बिना मास्क के घूमने वालो का चालान काटा जा रहा है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.